भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने 3% महंगाई किस्त का एरियर जारी होने पर मुख्य मंत्री का आभार किया व्यक्त

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 जून 2023

हिमाचल सरकार द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के पैन्शनरो को जनवरी 2022 की 3% महंगाई राहत किस्त का 15 महिनो का एरियर जारी करने के आदेश दिये जाने के लिए भारतीय राज्य पैन्शनर महासंघ ने मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त किया महासंघ के प्रदेश महामंत्री इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि उन्होने 30मई को प्रेस वार्ता मे इस मुदे को प्रमुखता से उठाया था।

जिस पर 1मई को मुख्य मंत्री ने शिमला पहुचते ही वित विभाग के अधिकारियो को तलब कर के तुरंत इसे जारी करने के साय 4बजे आदेश दिये। इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के वितीय संकट से हम परिचित हैं लेकिन पैन्शनरो को गत वर्ष की बकाया महगाई राहत का मिलना बहुत जरुरी था । हम सरकार से 8% बकाया किसत को भी यथा शीघ्र दिये जाने की मांग करते हैं। तथा सरकार से फिजूल खर्च पर अंकुश लगाने के मांग करते हैं ताकी वितीय संकट पर काबू पाया जा सके।
इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग,आरपी शर्मा,गोपाल शर्मा, भवानी शंकर,राजिंदर धीमान ,जगदीश चंदेल,ओम प्रकाश राणा सभी उपस्थित रहे ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news