हिमाचल के कई भागों में पांच दिन मौसम खराब रहने के आसार, 5 और 6 जून को अंधड़ का भी अलर्ट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

Himachal Weather for five days in many parts, alert of thunderstorm on June 5 and 6

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 4 से 8 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं निचले व मैदानी भागों में 5 व 6 जून को छोड़कर मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 5 व 6 जून के लिए अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, आज राजधानी शिमला में भी हल्के बादल छाए हुए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news