
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जाबली में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ग्राम पंचायत जाबली, वन विभाग के अधिकारी व कर्मी, स्वच्छता अभियान कमेटी जाबली, एचईपीएल के कामगार, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाबली,लोटस पब्लिक स्कूल, के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । जागरुकता रैली में स्कूली बच्चों ने पोस्टर ,बैनर लेकर जागरूकता नारे लगाए व साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग,वन विभाग धर्मपुर के रेंज आफिसर दिनेश आंगिरस,प्रदीप, प्रिंस, देवेन्द्र,मिथिला, दिलिप ठाकुर,राकेश, दिनेश,प्रवीन, विशाल,पंकज, कविता,तरसेम, टीकाराम, सुनील सहित स्थानीय लोग भवानी दत, सुनील चौहान, नानक शांडिल , सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





