
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी स्थित नकली दवा मामले में सील ट्राइजल फार्मूलेशन कंपनी से मशीनरी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने ड्रग विभाग के द्वारा सील तालों को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने ड्रग विभाग की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर कर लिया है। अब कंपनी से मशीनरी चोरी में संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना बद्दी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ड्रग विभाग बद्दी ने रूटीन जांच व शक के आधार पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप सील बंद कंपनी के गोदाम को देखा तो पाया कि किसी के द्वारा सील बंद ताले को तोड़ा गया है जब विभाग ने उक्त कंपनी के डीआईसी स्थित प्लांट-29 पहुंची तो पाया कि किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई है और अंदर जाकर पाया कि कंपनी से लाखों रूपये की मशीनें गायब हो चुकी है। जिसमें मिक्सिंग पार्ट ब्लीस्टर मशीन, स्ट्रीप मशीन, कंप्रैशर मशीन पार्ट, कोटिंग पैन, विब्रोशिफ्टर, ट्रे ड्रायर पार्ट, मिक्सिंग पेन व अन्य मशीन शामिल है। जिसके बाद ड्रग विभाग ने बद्दी पुलिस को सूचित किया। अब पुलिस व ड्रग विभाग आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता का कहना है कि ड्रग विभाग से शिकायत मिली कि ट्राइजल फार्मूलेशन कंपनी से मशीनरी चोरी हुई है जिसका मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चोरी के आरोपी जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





