
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
5 जून 2023 को मिशन लाइफ प्रोगराम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुगाघाट में मनाया गया। मयूर क्लब इंचार्ज शिवानी रोल्टा प्रवक्ता बायलॉजी ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों ने, जागरूकता रैली निकाली।
उन्होंने यह भी बताया की इसी कार्यक्रम के तहत जल शक्ति विभाग सोलन के निर्देशानुसार पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग और डिक्लेमेशन प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विजेता बच्चों को J.E. Sh. Yaman Singh Makkar, जल शक्ति विभाग सोलन द्वारा पुरस्कृत किया गया और सभी विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





