
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023

राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विधानसभा फ्वाईओवर और पार्किंग जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ पाएंगे। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। शिमला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भी इस बारे में लिखित पत्र आ गया है। इसके तहत अब जून 2024 तक स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करवाए जा रहे काम पूरे करवा सकेंगे। पहले जून 2023 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब इसकी समय सीमा एक साल के लिए बढ़ाई जा रही है।
शहर में इस समय करीब 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका काम शुरुआती चरण में हैं। यह अब एक साल के भीतर पूरे किए जा सकेंगे। केंद्र से अब इस मिशन के तहत शिमला शहर को अतिरिक्त बजट नहीं मिलेगा। केंद्र से शिमला शहर को कुल 500 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इनमें से 98 करोड़ की दो किस्तें अभी शिमला को मिलनी बाकी है। शिमला शहर में 750 करोड़ रुपये के काम इस मिशन से होने हैं। 250 करोड़ रुपया राज्य सरकार जारी करेगी। सरकार ने ज्यादातर बजट जारी भी कर दिया है। अब मिशन के तहत एक्सटेंशन मिलने से सभी प्रोजेक्टों के पूरे होने की उम्मीद है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





