स्पेशल ओलंपिक गेम्स की बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में टीम के कप्तान व कोच का कुनिहार पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक गेम्स की बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले टीम के कप्तान व कोच का कुनिहार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। टीम के कप्तान व कोच दोनों ही जिला सोलन के निवासी हैं। कुनिहार पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सिर- आंखों पर बैठा लिया और फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान उन्हें विश्व पटल पर जिला सोलन व प्रदेश सहित देश का नाम ऊंचा करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

जैसे ही टीम कोच राज कुमार पाल व लडक़ों की टीम के कप्तान अविनाश कौंडल कुनिहार पहुंचे तो वहां उनका बेसब्री से इंतजार कर रही जनता ने भारत माता के जयकारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। गौर रहे कि इस भारतीय दल में शामिल बास्केटबॉल में हिमाचली कोच व खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लडक़ों की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया जिसमें टीम के कप्तान जिला सोलन के कुनिहार निवासी अविनाश कौंडल थे। जबकि लड़कियों की टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। बास्केटबॉल टीमों के हेड कोच जिला सोलन के डुमर निवासी राजकुमार पाल थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news