हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल किया जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

Himachal Technical University: Counseling schedule released for admission in undergraduate and postgraduate su

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि ने बी फार्मेसी और बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) सहित यूजी-पीजी की काउंसलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग पांच जुलाई से होगी। पांच को बैकवर्ड एरिया, डिफेंस और खेल कोटे के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसलिंग होगी।

बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 12 व 13 जुलाई को होगी, जबकि एचपीसीईटी के आधार पर बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग 14 व 15 जुलाई को होगी। बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसलिंग सात जुलाई को होगी। एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एमटेक, एमसीए के पहले चरण की काउंसलिंग 23 जुलाई को होगी। पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई को होगी। बी आर्क के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होेगी। बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग 26 जुलाई को होगी। बीटेक (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जिस श्रेणी और पात्रता के आधार पर अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहता है, उस तिथि को ध्यान से देखकर ही अभ्यर्थी तकनीकी विवि परिसर हैं। तिथि से आगे-पीछे आने वालों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। काउंसलिंग सुबह दस बजे से शुरू होगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news