5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश में मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 5 व 6 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ केके है। 8 व 9 जुलाई को भी कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, बीते तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून कमजोर रहा है। अब इसके रफ्तार पकड़ने की संभावना है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news