नगर निगम ने शहर में की विशेष मुहिम की शुरुआत,कूड़ा सेग्रिकेशन को लेकर शहरवासियों को घर घर जाकर किया जायेगा जागरूक

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

16 अगस्त 2023

सोलन शहर में बढ़ती कूड़े की समस्या का समाधान करने में निगम निरंतर प्रयासरत है उसी दिशा में नगर निगम अब एक विशेष मुहिम चलाने जा रही है जिसके तहत नगर निगम के कार्यकारी हेल्पेज़ ग्रुप और स्थानीय संस्थाएं साथ मिलकर कार्य कार्य करेगी ।

नगर निगम सोलन के आयुक्त जफर इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया की नगर निगम की इस मुहिम में हेल्पेस ग्रुप की महिलाऐं निगम के कर्मचारी और स्थानीय संस्थाओं के लोग साथ मिल कर कूड़े की सेग्रिकेशन के प्रति शहरवासियों को जागरूक करेंगे और उन्हें बनायेगे की किस तरह से कूड़े को अलग करके निगम कर्मचारियों को देना है और उनके घर पर एक पोस्टर भी लगा रहे है ।

ताकि शहर में गंदगी न फैले और साथ ही जिन लोगो के अपने पालतू कुत्तों की रजिस्ट्रेशन नहीं करवाई है उन्हे भी रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दे रहे है ओर जिन लोगो ने इसके बाद भी अपने पालतू कुत्तों की रजिस्ट्रेशन और कूड़े को अलग अलग करने निगम कर्मचारियों को नही दिया उन लोगो पर फाइन भी लगाया जाएगा।

Share the news