
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
28 अगस्त 2023
भारी बारिश के बाद धर्मपुर उपमंडल में अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को बहाल करने पर कुछ रूटों पर परिवहन निगम की बसें भी चलने शुरू हो गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का उपमंडल मुख्यालय में आवागम सुचारू हो गया है
सोमवार को धर्मपुर से पठानकोट और जम्मू के लिए भी बस सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, पठानकोट और जम्मू की तरफ जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सड़कों के बहाल होने के बाद धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर से बरोटी वायां कांढापतन, धर्मपुर से मढ़ी वायां बनवारकलां, धर्मपुर से संधोल, धर्मपुर से हुक्कल, धर्मपुर से पारच्छु वायां सज्योपिपलू रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे सड़कें बहाल होंगी, अन्य रूटों पर भी बसें शुरू कर दी जाएंगी।
पीडब्ल्यूडी मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि कुछ सड़कें बहाल कर दी हैं, अन्यों की बहाली का कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपमंडल में 705 किलोमीटर लंबी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई, जिसमें करीब 70 किलोमीटर सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि अधिकांश सड़कों को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है।
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*





