
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 अगस्त 2023

जानकारी के अनुसार जागर पंचायत के ढोडा नाले में बीते दिन बादल फटने के बाद आए जलजले की चपेट में आने से दो रिहायशी मकान बह गए थे। इसमें एक परिवार के तीन सदस्यों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके लिए ढोडा नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, जिसके तहत फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की ओर से बड़ी-बड़ी चट्टानों को ब्लास्ट करके तोड़ा जा रहा है।
रविवार शाम को बड़ी-बड़ी चट्टानों को तोड़ने के लिए अचानक ब्लास्ट किया गया। इसके बाद पत्थर सांवल गांव तक पहुंच गए हैं। इस दौरान अपने घर के बरामदे में परिवार सहित बैठी लता देवी पर एक पत्थर आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
उधर, घटना के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और फोरलेन कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि यह ब्लास्टिंग बिना चेतावनी से की गई, जिसकी वजह से महिला घायल हुई है। लोगों में अमर चंद गुलेरिया. कमलेश कुमारी करण पठानिया ने कहा कि उनके घरों के पास तक पत्थर गिरे हैं।
मामले को लेकर जब एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर से बात की तो उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन में जो भी कर्मचारी या अधिकारी तैनात थे, उनसे जवाब मांगा गया है। लापरवाही के लिए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





