मनाली में टेम्पो ट्रैवलर हादसे का शिकार, शिक्षक सहित 7 स्कूली बच्चे घायल

3 नवंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली में गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक शिक्षक सहित सात स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर से हिमाचल घूमने आए स्कूली बच्चे टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर रोहतांग से अटल टनल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गर्ग एंड गर्ग प्लांट के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना किन कारणों से हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

Share the news