27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 सितंबर 2023

प्रतिवर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर में ये दिन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व में कई पर्यटन स्थल हैं जो देसी और विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

कई ऐसे देश हैं, जहां के नजारे बहुत ही अद्भुत अनुभव का एहसास कराते हैं। घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर भारतीय विदेश यात्रा का सपना देखते हैं। हालांकि विदेश जाने के लिए अधिक व्यय की चिंता, वीजा और अन्य दस्तावेजों की उलझन के कारण इस सपने को पूरा करने से वंचित भी रह जाते हैं। लेकिन कई ऐसी विदेशी जगहें हैं, यहां भारतीयों को सस्ते में सफर का लुत्फ उठाने को मिल सकता है। भारतीय यात्रियों के लिए कुछ सबसे सस्ते देश हैं, जो बजट में यात्रा का मौका देते हैं और विदेश यात्रा का बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

World Tourism Day 2023 Cheapest Foreign Countries For Indian Tourist Abroad Trip in Hindi

नेपाल भारतीय यात्रियों के लिए बजट यात्रा का एक शानदार विकल्प हो सकता है। यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य, पर्वत, तीर्थ स्थल, और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपए से कम होती है। इसके अलावा नेपाल के लिए वीजा की जरुरत नही होती।

भारत के नजदीकी देशों में श्रीलंका का नाम शामिल है, जहां पर्यटक आसानी से घूमने जा सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका एक और सस्ता विकल्प हो सकता है, जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल, और सुखद खाना उपलब्ध है।
World Tourism Day 2023 Cheapest Foreign Countries For Indian Tourist Abroad Trip in Hindi

हर साल अधिकतर भारतीय पर्यटक थाईलैंड की यात्रा पर जाते हैं। थाईलैंड घूमने में अधिक पैसे व्यय नहीं करते पड़ते।  विदेश की बजट यात्रा के लिए थाईलैंड एक लोकप्रिय गंतव्य है, जो पर्यटकों को अपनी खूबसूरत सौंदर्य, खास खाना, और धार्मिक स्थलों के लिए आकर्षित करता है।

World Tourism Day 2023 Cheapest Foreign Countries For Indian Tourist Abroad Trip in Hindi

इंडोनेशिया के द्वीप राज्य बाली और लोम्बोक को भी भारतीय पर्यटक कम पैसों में घूम सकते हैं। इंडोनेशिया के समुद्र तट, सुंदर पर्वत और प्राकृतिक नजारे यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Share the news