
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 नवम्बर 2023
रा० व. मा. विद्यालय प्राथा में एनएसएस शिविर का आज समापन हुआ। जिसमे प्रधानाचार्य नवनीत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिधि की शिरकत, तथा स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताया। यह विशेष शिविर 02 नवंबर से 8 नवंबर तक चला जिसमे विशेष शिविर के समापन अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नवनीत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा इस अवसर पर एनससएस के कार्यक्रम अधिकारी, सतीश कुमार तथा निशा कुमार तथा एनएस एस स्वयं सेवियों ने मुख्तिथी का स्वागत किया।
कार्यकम की शुरुआत सरस्वती पूजन तथा सरस्वती वंदना तथा वंदे मातरम के साथ हुई । एन एस एस प्रभारी सतीश कुमार ने सात दिनो की विस्तृत रिपोर्ट पढी व इस शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि इस दौरान गोद लिए गए गाँव प्राथा की साफ सफाई की गई तथा गाँव की बावड़ियों तथा विद्यालय की सफाई की गई। मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में स्वयंसेवियों को इस विशेष शिविर के सफल आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजन के महत्व के बारे में स्वयंसेवियों को बताया। उन्होने नॅाट मी बट यू की भावना को अपनाने के लिए कहा। प्रधानाचार्य नवनीत ठाकुर ने स्वयंसेवियों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





