#ओल्ड डीसी ऑफिस ऑटो स्टैंड के पास बंद पड़ी नाली को निगम नहीं करवा पा रही साफ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 नवम्बर 2023

त्योहारों के समय जहां स्वच्छता का संदेश दिया जाता है तो वहीं सोलन के ओल्ड डीसी ऑफिस के समीप ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास फैली गंदगी से आजकल ऑटो चालकों के साथ-साथ शहर वासी भी परेशान है बीते कई महीनो से यह नाली बंद पड़ी हुई है। आलम अब यह है कि जब भी बारिश होती है तो नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहना शुरू हो जाता है और निगम कोई हर चीज दिखाई नहीं देती नाली में बहता गंदा पानी अब बीमारियों को भी न्योता दे रहा है।

जहां त्योहारों के दिनों में शहर को साफ स्वच्छ रखने की बातें नगर निगम रहती है तो धरातल पर कहीं सफाई व्यवस्था नजर नहीं आ रही। बंद पड़ी नाली के समीप खड़े ऑटो चालकों से जब बात की तो उनका कहना है कि कई वर्षों से यह नाली बंद पड़ी हुई और हमें स्वयं भी इसे साफ करना पड़ता है।

उनका कहना है कि जब भी बारिश होती है तो इस नाली का सारा गंदा पानी सड़कों पर बहाना शुरू हो जाता है और गंदगी के चलते लोग यहां आना भी पसंद नहीं करते जिसके चलते ऑटो चालकों का काफी नुकसान हो रहा है।

तो वहीं साथ लगते व्यापारी से जब इस बारे में बात की तो उनका कहना है जब भी बारिश होती है तो इस नाली का गंदा पानी दुकान की और बहाना शुरू हो जाता है जिसके चलते कस्टमर दुकान में आना पसंद नहीं करते अब तो इस बंद पड़ी नाली से बीमारियों का खतरा काफी बढ़ चुका है और प्रशासन को अपनी कुंभ करणीय नींद से जागकर इसे साफ करवाना चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news