कुल्लू के पढारनी गांव में भड़की आग, लाखों का हुआ नुकसान

#खबर अभीअभी कुल्लू ब्यूरो*

13 नवम्बर 2023

House gutted in fire in kullu Furniture Shop gutted in fire in kinnaur

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की चकुरठा पंचायत के पढारनी गांव में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया है। रविवार को दिवाली की रात भड़की आग में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका और लकड़ी का बना मकान देखते ही देखते राख हो गया।

मकान शेर सिंह निवासी चकुरठा का बताया जा रहा है। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में भी एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई जिससे से करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं ननखड़ी पंचायत के बड़ाच पंचायत के बनोला गांव में एक मकान में आग लगने से दो कमरे जलकर राख हो गए।

#खबर अभीअभी कुल्लू ब्यूरो*

Share the news