कांग्रेस के जश्न से पूर्व काला दिवस मनाएगी भाजपा  

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

6 दिसंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी का एक वर्ष पूरा होने पर जीत का जश्न मनाने जा रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी उसे दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी जिसका संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद को बनाया गया वहीं सहसंयोजक जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल को बनाया गया इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा और सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला के सभी पदाधिकारी , मंडल के कार्यकर्ता ,मंडल अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित रहे व आगामी कार्यक्रम को लेकर मंडल व मोर्चा के प्रभारी भी नियुक्ति किए गए हैं। जिसमें पार्टी के सभी मोर्चों को संख्या की दृष्टि से काम दिया गया है

रश्मि धर सूद ने अपने बयान में कहा कांग्रेस अपना जश्न मनाने जा रही है उसी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इसकी जानकारी नहीं है गारंटीया पूरी न करने का यह जश्न मनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप व सहप्रभारी संजय टंडन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित रहेंगे और जिला सोलन के सभी पांचो प्रत्याशी भी दल-बल के साथ उपस्थित रहेंगे इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रशिमधर सूद , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश कश्यप ,मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, ज़िला महामंत्री भरत साहनी, सीमा कश्यप मंडल सचिव,पार्षद मीरा आनंद, सकुंतला शर्मा, शांता ठाकुर , रिया शर्मा, मीना सिंह सचिव,सन्नी, आरुष गुप्ता , विशाखा उपस्थित रहे यह जानकारी सोलन ज़िला मीडिया प्रभारी संजीव मोहन ने दी ।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news