#विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची झाकड़ी एवं फूंजा पंचायत।

#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*

17 दिसंबर 2023

विकसित भारत संकल्प यात्राशिमला जिला के रामपुर उपमंडल के तहत झाकड़ी  एवं फूंजा पंचायत  पहुंची । वहां  ग्रामीण लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं को किस तरह ग्रामीण दूर दराज तक पहुंचा कर लोगो को सशक्त बनाने का प्रयास हो रहा है और
विकास रथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य भी हुआ। जिस में आम लोगो ने लाभ उठाया।
 झाकड़ी पंचायत प्रधान सुषमा ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा झाखड़ी पहुंची। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । रथ यात्रा झाकड़ी पहुंचने पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। महिला मोर्चा रामपुर मंडल की अध्यक्ष बिशना भंडारी ने बताया ग्राम पंचायत झाकड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत के लोग शरीक हुए। वे मोदी सरकार के धन्यवादी  है कि 2014 से लेकर के अब तक लगातार योजनाओं और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर पहुंचने का प्रयास हो रहा है। खासकर महिला आरक्षण बिल जिससे लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी 33% रहेगी।
वह एक सराहनीय एवं महिलाओं के लिए बहुत बड़ा  फैसला है। प्रधानमंत्री ने उजाला योजना के तहत जो धुआं मुक्त  रसोई बनाने में महिलाओं की मदद की, किसान सम्मन निधि से किसानों को लाभान्वित किया। जन धन योजना के तहत महिलाओं के खाते खुलवाए गए।  उससे पहले महिलाओं के खाते ना के बराबर होते थे। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान जो वैक्सीनेशन की प्रक्रिया हुई है  वह देश के आम नागरिक को बचाने के लिए मोदी सरकार की ओर से सफल काम हुआ है । जिस  से देश सुरक्षित व सामान्य रहा। ठाकुरदास ने बताया कि मोदी  ने जो स्वास्थ्य कार्ड बनाया है। उससे उन्हें काफी लाभ हुआ है। जब से कार्ड बने उसके बाद उन्हें इलाज के दौरान कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ी।
झाकड़ी महिला मंडल की प्रधान कमलेश बुशहरी ने बताया मोदी सरकार का  वे तहदिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चाहे वह स्वयं सहायता समूह हो या फिर मनरेगा योजना चलाई है।  इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई है। कपिला ठाकुर ने बताया कि वह मोदी का धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने कोरोना के दौरान देश के आम गरीबों को बचाने के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई ।  देश को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुष्पा देवी ने बताया कि मोदी सरकार से उन्हें हर 3 महीने बाद किसान सम्मान निधि के ₹2000 मिलते हैं। इस तरह साल के ₹6000 रुपए। वे मोदी का इसके लिए धन्यवाद करते हैं     पूनम कौशल ने बताया कि वह मोदी सरकार का धन्यवाद करना चाहते हैं जिन्होंने महिलाओं को सशक्त होने का मौका दिया। वे एनआरएलएम के तहत गठित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़े और धीरे-धीरे कार्य को बढ़ाते रहे। इस से फंड भी आता रहा और वे स्वरोजगार से जुड़े । अब वे घरेलू उत्पाद तैयार कर रहे है और मासिक बाजार में दुकान लगाते हैं । इस में वे रोजी के लायक उत्पाद बेचते हैं । आज महिलाएं अपने दम पर कुछ कमाने में सफल हुई है।

#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*

Share the news