
#खबर अभी अभी मनाली ब्यूरो*
17 दिसंबर 2023

नववर्ष और क्रिसमस का जश्न मनाली में मनाने के लिए आ रहे सैलानी महज 500 में बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। वहीं, सिर्फ 600 रुपये में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मणिकर्ण जा सकेंगे। पर्यटन निगम ने पर्यटकों के लिए मनाली से सिस्सू और मनाली से मणिकर्ण के लिए फिलहाल ट्रैवसर सेवा शुरू की है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के लिए भी निगम ने अपनी लग्जरी बस सेवा का संचालन शुरू किया है।
रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद अब पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों की सुविधा के लिए दो पर्यटन स्थलों के लिए ट्रैवलर सेवा शुरू की है। मनाली से सिस्सू का किराया 500 रुपये प्रति सीट तय किया गया है। इस बस में सफर करने वाला पर्यटक नेहरुकुंड, सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी घूमने का आनंद ले सकेगा। मनाली से सुबह 10:00 बजे यह ट्रैवलर रवाना होगा और शाम 5:30 बजे वापस मनाली पहुंचेगा। इसके साथ ही कुल्लू से मणिकर्ण का किराया 600 रुपये प्रति सवारी निर्धारित किया गया है।
#खबर अभी अभी मनाली ब्यूरो*





