शिक्षा मंत्री 11 मार्च को सरस्वती नगर के प्रवास पर

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

10 मार्च 2024

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 11 मार्च 2024 को जुब्बल क्षेत्र के सरस्वती नगर के प्रवास पर होंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 11 मार्च को प्रातः 10:30 बजे सरस्वती नगर पहुँचेंगे और राजकीय डिग्री कॉलेज में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।

इसके पश्चात, शिक्षा मंत्री कॉलेज के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल होंगे।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news