हिमाचल में फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

10 मार्च 2024

Himachal Weather Forecast Update Today: IMD Yellow Alert Rain and Snowfall Warning Shimla Manali Mausam News

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के रुख में बदलाव आने का पूर्वानुमान जारी किया है। 11 और 12 मार्च के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार और मंगलवार को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 14 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकमसेरी में -11.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान 19 डिग्री, धर्मशाला का 20.4 डिग्री, मनाली का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news