पहले दिन 2 उम्मीदवारों ने किए नामांकन पत्र दाखिल

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

07 मई 2024

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन  2-मंडी संसदीय क्षेत्र सेे दो उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी, मंडी के समक्ष अपने  नामांकन पत्र दाखिल किए ।

यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी, 2-मंडी संसदीय क्षेत्र, अपूर्व देवगन ने देते हुए बताया कि पहला नामांकन महेश कुमार सैणी, आयु 45 वर्ष, पुत्र बेसर राम सैणी, गांव सिहन, डाकघर गागल, तहसील बल्ह, जिला मंडी ने हिमाचल जनता पार्टी की ओर से जबकि दूसरा नामांकन पत्र आशुतोष महंत आयु 38 वर्ष, पुत्र तारा चंद महंत निवासी मकान नम्बर 273, वार्ड नम्बर 9, समीप नरसिंग मंदिर, ढालपुर, जिला कुल्लू ने आजाद उम्मीदवार के रूप में दाखिल किया ।

Share the news