
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 मई 2024
नर्सों के योगदान को सम्मान देने और याद रखने के लिए पूरे विश्व में 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष पर मुरारीलाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन में नर्सिंग सप्ताह का आयोजन नौ मई से किया गया है यह कार्यक्रम 12 अप्रैल तक चलेगा। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के द्वितीय दिन के कार्यक्रम में खो-खो तथा रस्साकशी तथा अनेक प्रकार के कार्यक्रम तथा खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई गई।
कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता न कहा कि हर वर्ष नर्सिंग कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवाए जाते हैं जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायता हो सके नर्सिंग कॉलेज में विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे रहने के लिए प्रेरित किया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह में हम नर्सौ के सभी योगदानों और प्रतिबद्धताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में नर्साै की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हैं।






