
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2024
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा 19 मई (रविवार) को नि:शुल्क होम्योपैथिक एवं फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा (सर्कुलर रोड़) में चलाया जाएगा। जिसमे राष्ट्रमंडल सिल्वर मेडल विजेता डॉ. तिवारी (फिजियोथेरेपिस्ट ) फिजियोथेरेपी के प्रकारों के बारे में बताएंगे और डॉ. पूजा जो एक मनोवैज्ञानिक हैं, लोगों को तनाव, चिंता, अवसाद और प्राकृतिक होम्योपैथिक उपचार के बारे में सलाह देंगी ताकि कोई भी स्वस्थ जीवन जी सके।
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा रक्त शर्करा, ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच और होम्योपैथी दवाइयों की मुफ्त सुविधा भी लोगो को उपलब्ध कराई जाएगी।यह शिविर सभी उम्र के लोगो के लिए फायदेमंद रहेगा।
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं का लाभ जरूर उठाए और इसका हिस्सा बने।





