#लॉरेंस स्कूल की छात्रा शनाया खुल्लर ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.3 अंक प्राप्त कर स्कूल के साथ कुल्लू का नाम किया रौशन

#खबर अभी अभी सोलन (कसौली मयंक कुमार)

14 मई 2024

देश के प्रतिष्ठित लारेंस सनावर में 10+2 CBSE की बोर्ड परीक्षा में मनाली की शनाया खुल्लर ने झटके 96.3 प्रतिशत मार्कस। शनाया कुल्लू के प्रसिद्ध बागवान एवं ताज बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड सपा आईएचसीएल सलेक्शन के मालिक नकुल खुल्लर की बेटी ने देश के प्रतिष्ठित स्कूल में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 96.3 अंक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। शनाया ने दिन रात पढ़ाई में खूब मेहनत कर लारेंस स्कूल सनावर कसौली एवम अपने कुल्लु और माता पिता का नाम रौशन किया है। शनाया के पिता नकुल खुल्लर ने बेटी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। बता दें लारेंस स्कूल कसौली में देश भर के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं । जब देश भर का बच्चा जिस संस्थान में पढ़ने आएगा वहां पर कंपटीशन भी उतना ज्यादा होता है,लेकिन कुल्लू की बेटी शनाया ने खूब मेहनत कर 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ अपने जिला का नाम भी रोशन किया है।

वहीं शनाया खुल्लर ने बताया की इसका श्रेय वह अपने अध्यापकों व माता पिता को देती हैं उन्होंने कहा कि मुझे पढ़ाई में अध्यापकों व माता पिता का भरपूर सहयोग मिला है, शनाया का सपना है कि वह    विदेश में पढ़ाई कर बिजनेस के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती है। इसके लिए कुल्लू की होनहार बेटी बिजनेस की पढ़ाई लंदन से करेगी। शनाया के पिता नकुल खुल्लर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है कि वह  बिजनेसमैन बनकर अपने विकास के साथ-साथ दूसरों को नौकरी के अवसर देने और उनकी प्रगति के बारे कम ही लोग सोचते हैं। वहीं शनाया ने कहा की वह एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहती है और बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगी।

Share the news