
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
3 जून 2024

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। इससे कई जिलों में बारिश के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 4 से 6 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। 7 जून को भी मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। 8 व 9 जून को माैसम साफ रहने की संभावना है। आज भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रहने की संभावना है।





