
ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो
14 जून 2024
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूलों को जारी परामर्श में कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के उपाय सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किशोरियों को परेशानी ना हो और उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे. अपने परामर्श में मंत्रालय ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर मुफ्त सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जाने का निर्देश भी दिया है. गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने यह निर्णय लिया है. मासिक धर्म से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए छात्राओं को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ब्रेक लेने की इजाजत भी दी जाएगी.





