मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बुधवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है।कई भागों में भारी 18 से 20 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। उधर, बीती रात को नयना देवी में 34.2, रामपुर 7.4, जोगिंद्रनगर 5.0, बैजनाथ 2.0, मशोबरा 2.0, डलहौजी 1.0 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।