
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
16 सितंबर 2024
अनंत चतुर्थी को छोटी काशी मंडी में गणेश विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा। विसर्जन से पहले शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। मंडी शहर के शीतला माता मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। आज अनंत चतुर्थी को छोटी काशी मंडी में गणेश विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा। विसर्जन से पहले शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। गणेश विसर्जन में देवी देवता भी भाग लेते है। इसी कड़ी में द्रंग की चामुंडा भगवती मंदिर कमेटी के निमंत्रण पर गणेश विसर्जन के उपलक्ष्य पर मंडी पहुँची है।
माता के गुर दिनेश शर्मा ने बताया कि मां भक्थ्तों के निमंत्रण पर ही उनके घर जाती है, मां की कृपा अपने सभी भक्तों पर है। मां के मंदिर ना केवल दं्रग क्षेत्र, मंडी जिला बल्कि उतराखंड के श्रद्धालु भी हाजिरी भरते है। मंडी शहर में प्रवेश करने से पहले मां पुल के पास नारियल की बलि लेती है फिर प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में माथा टेकती है और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाती है। उन्होने कहा कि आज माता शीतला मां मंदिर कमेटी के बुलावे पर यंहा पहुंची है।वही शीतला माता मंदिर में मां चामुंडा के दर्शनों के लिए भक्तजन पहुंचे, शीतला माता मंदिर कमेटी के तरफ से भंडारे का आयोजन भी किया गया।





