मुख्यमंत्री जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे विकास योजनाओं के लोकार्पण

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

15 अक्टूबर 2024

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री 17 अक्तूबर को प्रातः 11.00 बजे जोगेंद्रनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जोगेंद्रनगर के मेला मैदान में लोगों से मिलेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका रात्रि ठहराव जोगेंद्रनगर में ही होगा। 18 अक्तूबर को प्रातः मुख्यमंत्री कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share the news