गाजा में भीषण हवाई हमला 87 फिलिस्तीनियों की मौत, महिलाएं और बच्चे भी हुई शिकार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अक्तूबर 2024

बेत लाहिया इलाके में इजरायल का अटैक, महिलाएं-बच्चे शिकार
गाजा पट्टी के बेत लाहिया इलाके में इजरायल ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 87 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मरने वालों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे हैं। यह हमला शनिवार देर रात बम विस्फोट के जरिए किया गया। इस हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। हमास का कहना है कि इजरायल ने अपने इस ताजा हमले में भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाया है। हमास ने बयान जारी कर दावा किया कि इजरायल ने पट्टी में ‘नरसंहार’ किया है। हमास के नए चीफ याह्या सिनवार के खात्मे के बाद हमास नेता के संभावित उम्मीदवार खलील अल-हय्या ने अल जजीरा से कहा कि इजरायल उत्तरी गाजा में हमारे लोगों को उखाड़ फेंकने के लिए एक योजनाबद्ध अभियान चला रहा है।
इजरायली हमलों में एक पूरा आवासीय परिसर ही नष्ट हो गया है। उधर, इजरायली सेना ने कहा कि गाजा में सरकारी कार्यालयों द्वारा इजरायली ऑपरेशन में जान गंवाने वालों की संख्या बहुत ज्यादा बताई जा रही है, असल में यह उतनी नहीं है, इसलिए इसे नरसंहार कहना सही नहीं।
लेबनान में इजरायली हमले में अब तक 2448 मोतें
बेरूत। इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरुआत के बाद से लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,448 तक पहुंच गई है, जबकि 11,471 लोग घायल हुए हैं। लेबनानी मंत्रिपरिषद में आपदा जोखिम प्रबंधन इकाई द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 30 लोग मारे गए और 135 घायल हो गए।

Share the news