बिलासपुर जिला के उप मंडल घुमारवीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा की अगवाई में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्टी के सदस्यता अभियान को बढ़ते हुए लोगों की ऑन लाइन सदस्यता की गई जिसमें घुमारवीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने बताया कि भाजपा मौजूदा समय विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है

#खबर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो*

21 अक्टूबर 2024

बिलासपुर जिला के उप मंडल घुमारवीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा की अगवाई में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्टी के सदस्यता अभियान को बढ़ते हुए लोगों की ऑन लाइन सदस्यता की गई जिसमें घुमारवीं किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने बताया कि भाजपा मौजूदा समय विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।केंद्र में भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने के बाद देश का नाम विश्व मानपटल पर बढ़ा है। संबंधित क्षेत्र के लोगाें को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया।उन्हाेंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने का निर्णय लिया है।कांग्रेस सरकार ने हमेशा लाेगों को केवल ठगने का ही काम किया है। इस दौरान करीब 25 लोगों को भाजपा की आनलाइन सदस्यता दिलवाई।इस अभियान को आने वाले समय में पूरे घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा।वहीं, घुमारवीं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कृशण सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।उन्हाेंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपड़ोस व रिश्तेदारों को भी भाजपा सदस्यता दिलवाएं और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बनें।इस अवसर पर घुमारवीं किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रूपलाल शर्मा व अमीचंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, रघुवीर सिंह ठाकुर, अश्विनी शर्मा, बलवंत सिंह ठाकुर, गाहर पंचायत के उपप्रधान राम सिंह चौहान व बूथ अध्यक्ष अनूप कुमार भी मौजूद रहे।

Share the news