हिमाचल के हेमचंद और हर्षिता ने विशेष ओलंपिक में भारत को दिलाए रजत पदक

खबर अभी अभी ब्यूरो

सिरमौर के हेमचंद और शिमला की हर्षिता ठाकुर ने स्नो बोर्डिंग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर से मेघा शर्मा व हेमचंद शर्मा हिस्सा ले रहे हैं। इटली के तूरिन में चल रहे विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने देश के लिए दो पदक जीते हैं। सिरमौर के हेमचंद और शिमला की हर्षिता ठाकुर ने स्नो बोर्डिंग स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर लिए हैं। विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर से मेघा शर्मा व हेमचंद शर्मा हिस्सा ले रहे हैं। मेघा शर्मा हेमचंद की कोच भी हैं। प्रतियोगिता में मेघा शर्मा क्राॅस कंट्री स्कीइंग और हेमचंद स्नो बोर्डिंग खेल में भाग ले रहे हैं। आस्था वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और सोसायटी की समन्वयक रूचि कोटिया ने बताया कि इटली में 7 से 14 मार्च तक आयोजित हो रही प्रतियोगिता में हिमाचल के आठ जिलों के 14 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं।

हिमाचल स्की पर्वतारोहण टीम ने जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल छह पदक जीतते हुए टीम को ओवरऑल दूसरी रैंकिंग मिली है। हिमाचल की टीम ने असाधारण प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक हासिल किए। अध्यक्ष प्रवीण कुमार पिंटू ने बताया कि पहले दिन महिलाओं की वर्टिकल रेस में रजत और कांस्य जीते। दूसरे दिन महिलाओं की वर्टिकल रेस में स्वर्ण और रजत, तीसरे दिन पुरुषों की रिले रेस में कांस्य, चौथे दिन महिलाओं की रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। राज्य संघ के सदस्य कपिल नेगी ने इसका श्रेय विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़ को दिया है। उन्होंने एथलीटों के कौशल को निखारने में जनवरी में हामटा में आयोजित राज्य चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस आयोजन से खिलाडि़यों का मनोबल बढ़ा है।

Share the news