4 किलो 214 ग्राम चरस की बड़ी खेप के साथ युवक गिरफ्तार

लाइव टाइम्स
चुराह (चम्बा) : जिला की एसआईयू टीम व पुलिस थाना तीसा ने चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर एक युवक को 4 किलो 214 ग्राम चरस की बड़ी खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक कार को रोका गया तो पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पिट्ठू बैग में 4.214 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार युवक दिनेश कुमार निवासी गांव बेई, डाकघर सवाला, तहसील चुराह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इतनी भारी मात्रा में चरस कहां से लेकर आया और इसके कहां ले जा रहा था। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी और बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share the news