विजय पाल सिंह बने निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य, अधिसूचना जारी

राज्य सरकार ने सर्च कमेटी की सिफारिशों पर विजय पाल सिंह हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक(जो भी पहले हो) के लिए की गई है। हालांकि, यह नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित सीए संख्या 11290/2013 के अंतिम परिणाम के अधीन होगी। विजय पाल सिंह की नियुक्ति की शर्तें एवं नियम संबंधित आदेश से अलग से जारी किए जाएंगे। कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह जिला मंडी के सिराज से संबंध रखते हैं।

 

Share the news