मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए सहयोग

सोलन: मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जी ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, उन्होंने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लिए ₹5 लाख का चेक भेंट किया, जिसका उद्देश्य अनाथ और दिव्यांग बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्धजनों की सहायता करना है। गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सहायता करना एक पुण्य कार्य है और इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जी समाज में विकासात्मक कार्यों के लिए हमेशा आगे रहते हैं और लोगों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Share the news