रन फॉर यूनिटी: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दाैड़े सैकड़ों लोग

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश में विभिन्न विभागों, संस्थाओं सहित भाजपा की ओर से जगह-जगह रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से प्रदेश की ओर से सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला में भी दाैड़ का आयोजन किया गया। दाैड़ में सैकड़ों युवाओं, माताओं, बहनों ने व नागरिकों ने भाग लिया।

बंगाणा सोनू गोयल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छठी से लेकर प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली, तथा आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के विद्यार्थी शामिल रहे। रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देश में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना रहा। दौड़ के दौरान विद्यार्थियों ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाकर लोगों को एकता के महत्व से अवगत कराया।

नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने इस दौड़ का नेतृत्व किया। चैधरी सुखराम, विधायक इस कार्यक्रम के प्रभारी रहे। सुरेश कश्यप, सांसद लोकसभा, रीना कश्यप, विधायक पच्छाद, बलदेव तोमर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता, विनय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता, बलदेव भंडारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मुनीष चैहान, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, धीरज गुप्ता जिलाध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने इस दौड़ में भाग लिया। उपमंडल मुख्यालय अंब में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ को एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने हरी झंडी दिखाई। इसमें दर्जनों युवाओं और स्थानिय नागरिकों ने भाग लिया।
बुधान स्कूल में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान मे भारत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। भारत राष्ट्रीय एकता महान व्यक्तित्व वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर बुधान विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Share the news