नेरचौक-रिवालसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर भव्य आयोजन, लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर “मेरा भारत, मेरा वोट – मैं भारत हूँ” थीम के अंतर्गत रिवालसर में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मृतिका नेगी ने की।
इस अवसर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, नवयुवक मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान कर उन्हें लोकतंत्र से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र, मतदान के अधिकार और नागरिक कर्तव्यों पर आधारित प्रेरणादायक सांस्कृतिक एवं वक्तव्य प्रस्तुतियाँ देकर सभी को जागरूक किया। वक्ताओं ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डाला।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन भारतीय नागरिक को लोकतंत्र के केंद्र में रखकर चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी से जागरूक और जिम्मेदार मतदाता बनने का आह्वान किया गया ताकि देश का लोकतंत्र और अधिक मजबूत हो सके।

Share the news