पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 302 ग्राम चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मंडी। जिला पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पुंघ फोरलेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 302 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहन नंबर PB65AT1684 (PRTC) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 302 ग्राम चरस बरामद हुई।

मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान काव्या सिंह नेगी (21 वर्ष) पुत्र जीवन सिंह नेगी, निवासी गांव उरानी, डाकघर टापरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

Share the news