
कुल्लू-
जिला कुल्लू भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के द्वारा अब अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। ऐसे में अब जिला कुल्लू बीजेपी के विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिला कुल्लू भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश गौतम ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद अभी सभी मंडलों में नई अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिला कुल्लू भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरीश गौतम ने बताया कि मनाली भाजपा मंडल से मान चंद, नग्गर भाजपा मंडल से चूड़ामणि, कुल्लू भाजपा मंडल से देव राज, भुंतर भाजपा मंडल से आशु और पार्वती भाजपा मंडल से ओम प्रकाश की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बंजार भाजपा मंडल से विनीत कुमार, सैंज भाजपा मंडल से कुंदन कारदार, मंगलौर भाजपा मंडल से हीरा लाल, बंजार भाजपा मंडल से ओमप्रकाश, आनी भाजपा मंडल से राजेश चौहान, दलाश भाजपा मंडल से मोहर सिंह और निरमंड भाजपा मंडल से हीरा लाल राणा की नियुक्ति की गई है। हरीश गौतम ने बताया कि अब सभी मंडलों के अध्यक्ष जल्द अपनी कार्यकारिणी काफी विस्तार करेंगे।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट…..





