
Kinnaur
Reckong Peo : जनजातीय जिला Kinnaur district के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत रिब्बा एवं रिस्पा में बुधवार को जिला उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बागवानों को सेब में लगने वाले पतझड़ रोग के जीवन चक्र, संक्रमण की प्रक्रिया तथा वैज्ञानिक रोकथाम उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
फल विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अरुण नेगी ने सेब बगीचा प्रबंधन, उत्पादन वृद्धि तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा एवं मुक्त व्यापार समझौतों के दौर में गुणवत्ता सुधार पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.पी. भंडारी ने रोगों की पहचान एवं नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए, जबकि कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. बी.आर. नेगी ने कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया।
उप निदेशक बागवानी डॉ. शमशेर सिंह ढेहरू ने बताया कि Kinnaur district में उद्यान विभाग समय-समय पर पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करता रहेगा, ताकि स्थानीय बागवानों को पतझड़ रोग की रोकथाम और नियमित स्प्रे शेड्यूल के प्रति समय रहते जागरूक किया जा सके।





