#किन्नौर की सांगला वैली के होटल में लगे सेब के बगीचे में बैठे सैलानी।सैलानियों की पहली पसंद बने बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बागीचे |*

#किन्नौर की सांगला वैली के होटल में लगे सेब के बगीचे में बैठे सैलानी।*

# सैलानियों की पहली पसंद बने बर्फ से लकदक पहाड़ और सेब से लदे बागीचे |*

किन्नौर की सांगला वैली के होटल में लगे सेब के बगीचे में बैठे सैलानी।

1 of 5

लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात।

2 of 5

साल दर साल इन इलाकों में सैलानियों की आमद बढ़ रही है। नवरात्र से पहले शुरू हुए दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन से लेकर दिवाली तक के लिए किन्नौर और स्पीति के सभी होटल और होम स्टे एडवांस बुक हो गए हैं। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से यहां के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।
Tourist like to visit Apple Orchards in Shimla and snow covered mountains in kinnaur and lahaul spiti

3 of 5

हिमाचल के अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले सैलानी किन्नौर और स्पीति जाना अधिक पसंद कर रहे हैं। शहरों के शोर शराबे से दूर साफ सुथरी आबोहवा सैलानियों को आकर्षित कर रही है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के होटलों में 60 से 70 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं जबकि किन्नौर और स्पीति के होटलों में 90 से 100 फीसदी कमरे बुक हैं। – नवीन पॉल, अध्यक्ष, ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन
Tourist like to visit Apple Orchards in Shimla and snow covered mountains in kinnaur and lahaul spiti

4 of 5

बर्फ से लदे पहाड़ और सेब से लदे पेड़ सैलानियों को आकर्षित कर रहे हैं। सांगला वैली से जो नजारा दिखता है उसमें सबसे ऊपर बर्फ से लदे पहाड़, उसके नीचे भोजपत्र के पीले पड़े पत्तों की पट्टी, उसके नीचे चील के हरे पेड़ों की पट्टी और सामने सेब से लदे पेड़ नजर आते हैं। किन्नौर के होटल और होम स्टे इन दिनों एडवांस बुक हैं। – मोहन प्रकाश असवान, अध्यक्ष, किन्नौर होटल एसोसिएशन
विज्ञापन

Tourist like to visit Apple Orchards in Shimla and snow covered mountains in kinnaur and lahaul spiti

5 of 5

वीकेंड से पहले ही हिल्सक्वीन शिमला भी सैलानियों से गुलजार हो गई है। बुधवार को शहर में सैलानियों का भारी जमावड़ा लगा। सर्कुलर रोड पर स्थित पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सैलानियों की भीड़ रही। दोपहर के समय ही लिफ्ट कार पार्किंग हो गई। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल रही।
Share the news