हिमाचल सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक संपन्न

कुल्लू-
हिमाचल सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक शनिवार को योग राज शर्मा की अध्यक्षता में मालती गेस्ट हाउस में संपन्न हुई बैठक में राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान एवं जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ,जिला महा सचिव मोहर सिंह सीस, जिला उप प्रधान गिरधारी लाल डोगरा , बहादुर सिंह वित सचिव के अतिरिक्त 60 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया बैठक में जिला प्रधान ने अवगत किया कि सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष म पेंशनर्स की बकाया राशि के भुगतान के लिए कुछ प्रावधान का आश्वाशन दिया है ठाकुर मोहर सिंह सीस न भी अपने विचार प्रकट किए, ओर सरकार से अनुरोध किया कि वह पेंशनर्स के एरियर के बारे में कोई निर्णय ले योग राज शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि सरकार पेंशनर्स की मांगों को अनसुना कर रही है सभी सदस्यों ने एकजुट रहने का ओर संघ को ओर अधिक शक्तिशाली स्थापित करने का निर्णय लिया आज मोती राम ने नई सदस्यता ग्रहण की संघ की तरफ से उनका स्वागत किया गया और सदस्यों ने कल हुए बिजली बोर्ड कर्मचारियों ओर पेंशनर्स ने जो प्रदर्शन स्मार्ट मीटर के विरोध में किया हमारा संघ उसका समर्थन करता है और बिजली विभाग द्वारा नए स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का विरोध करता है बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ शुरू की गई और शांति पाठ के साथ समापन की गई विशेष कर 1जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के पेंशनरों का जो एरियर है उसके प्रति पेंशनरों ने भारी रोष प्रकट किया और सरकार से आग्रह किया गया कि इसका समाधान जल्द से किया जावे चतुर्थ श्रेणी के पेंशनरों की लीव इनकेशमेंट ओर ग्रेच्युटी की जो अधिसूचना वित विभाग द्वारा की गई है उसका अनुपालन कोषाधिकारी कार्यालय से निपटारा नहीं हो रहा है।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट……

Share the news