#पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 अक्टूबर 2022

#पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।*

Delhi person died after a hit from a pick up on Baddi-Nalagarh road near Haraypur

बद्दी(सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर हरायपुर के समीप पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक शमशेर सिंह पुत्र इंद्र सिंह दिल्ली के वेस्ट जिले के लक्ष्मीनगर, नागलोई का रहने वाला था। पुलिस ने पिकअप चालक रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12:00 बजे दिल्ली निवासी शमशेर सिंह हरारयपुर के समीप सड़क के किनारे खड़ा था। इस बीच एक पिकअप ने एक रस्से से दूसरी पिकअप को उठाया (टो) हुआ था।

अचानक रस्सा टूट गया और पीछे चल रही पिकअप ने सड़क किनारे खड़े शमशेर सिंह को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पिकअप चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
मानपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उधर, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news