
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
8 अक्टूबर 2022
#107 दिन से खड़ी ट्रॉली दोबारा से शुरू कर दी गई।पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है।*
पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पहले दिन शाम को कई पर्यटकों ने इसमें आवाजाही की। बताया जा रहा है कि तकनीकी कमेटी ने रिसॉर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव दी है।

इन्होंने ट्रॉली से वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजे थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया था। पर्यटकों को बारी-बारी रस्सी से बांधकर नीचे उतारा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया था और घटना की जांच के आदेश दिए थे। रिपोर्ट आने तक ट्रॉली बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद एडीसी सोलन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन हुआ। कमेटी ने 15 दिनों में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी थी। इसके बाद अब दोबारा ट्रॉली चलाने की अनुमति दी गई है। उधर, टीटीआर रिसॉर्ट के ट्रॉली इंचार्ज और टेक्निकल इंजीनियर सुमित सूद ने बताया कि उन्हें पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद शुक्रवार शाम 4:00 बजे ट्रॉली शुरू कर दी गई। इसमें सबसे पहले नारियल तोड़कर पूजा-अर्चना की गई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





