#कुनिहार में बड़ी धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मिकी जयंती *

#कुनिहार में महर्षि वाल्मिकी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई *

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

9 अक्टूबर 2022


#कुनिहार में महर्षि वाल्मिकी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।

इस मौके पर बाल्मीकि समुदाय के लोगो ने कुनिहार के नए बस अड्डे पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया।जिसमें सेंकडो लोगो ने भण्डारे का आनन्द लिया ।समुदाय द्वारा पूरे कुनिहार बाजार में भगवान बाल्मीकि की एक भव्य शोभायात्रा मे झांकियों के साथ उनके भक्त गण नाचते गाते दिखे वहीं झांकियों में महर्षि वाल्मीक, लव कुश राम सीता लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न व हनुमान आदि की झांकियां निकाली गई ।

इस मौके पर विकास समिति अर्की के संयोजक राजेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे वही हाटकोट पँचायत प्रधान जगदीश अत्री , बीडीसी सदस्य देवेंद्र तंवर, अन्य पँचायत सदस्य विशेष तौर पर उपस्थित हुए। आयोजको द्वारा मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर व अन्य गणमान्य लोगों को समानीत भी किया।

अ पने संबोधन में मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर ने सभी को बाल्मीकि जयंती की बधाई दी व ऋषि बाल्मीकि के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेंद्र ठाकुर ने घोषणा की कि महाऋषि बाल्मिकी जी का मंदिर निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा इस दौरान समुदाय प्रधान राजवीर ,राज कुमार,विजेंद्र, विश्वास,विनय,संजीव,कालीचरण,अर्जुन,अमर,अमन,सौरभ,रोहित,धीरज,रजत,अजय,सोमू सहित वाल्मीकि समुदाय के काफी संख्या में लोग शामिल हुए|

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news