
जोगिन्दर नगर,
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के दूसरे दिन महिला मंडलों के लिए आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में जोरदार मुकाबले देखने को मिले।
इस प्रतियोगिता में महिला मंडल बढवाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला मंडल कोटरोपी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई महिला मंडलों ने भाग लेकर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन समिति की समन्वयक एवं नायब तहसीलदार जागृति राठौर ने बताया कि मेले के दौरान इस तरह की प्रतियोगिताएं महिलाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।





