
एलआर बी.एड. विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसका संचालन कोडिनेटर मेघा ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विभाग की प्राचार्य डॉ. निशा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर के चौथे दिन खेल गतिविधियों का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बैडमिंटन और वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय वर्ष के कप्तान रुबल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि प्रथम वर्ष की एनएसएस वॉलंटियर सुहानी की टीम ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
बैडमिंटन प्रतियोगिता (डबल्स) में द्वितीय वर्ष की एनएसएस वॉलंटियर शिवानी और कनिका विजयी रहीं। वहीं, पुरुष वर्ग में द्वितीय वर्ष के छात्र गीतांश और सोनू ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। इन सभी विजेता टीमों का नेतृत्व उनके कप्तानों द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बी.एड. विभाग के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। शिविर का चौथा दिन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





