
मंडी की उभरती हुई प्रतिभाशाली डांसर मनसीरत कौर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें ‘हिमालय श्री अवॉर्ड 2026’ में Guest of Honour के रूप में सम्मानित किया गया।
इस भव्य समारोह का आयोजन आशा किरण संस्था और Feet of Fire Foundation द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. योगेंद्र लाल और अमित भाटिया ने किया।इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजा मुराद ने स्वयं मनसीरत कौर को सम्मानित किया, जो उनके लिए गर्व का क्षण रहा।
इसके अलावा, मनसीरत कौर ने Abhilashi University चैलचौक में आयोजित Flame 2K26 Fest में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम में उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के साथ मंच साझा किया और अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों, खासकर छात्रों का दिल जीत लिया।
मनसीरत कौर की ये उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि वे आने वाले समय में डांस की दुनिया में एक बड़ा नाम बनने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।





